कनाडा की जनसंख्या कितनी है:- आज इस पोस्ट में हम आपको कनाडा की जनसंख्या कितनी है इसकी जानकारी देने वाले है। कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।
कनाडा एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देह है यह आठ प्रमुख विकसित देशों के समूह G8 का सदस्य भी है। जनसंख्या के हिसाब से कनाडा 37वें स्थान पर है। कनाडा को 13 राज्यों में विभाजित किया गया है, दस प्रांतों हैं और तीन टेरिटरी हैं।
कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जो उत्तरी ध्रुव के पास बसा होने के कारण सबसे ठंडा देश के रूप में जाना जाता है। कनाडा एक ऐसा देश है जहां भारत के पंजाबी ज्यादातर रहते हैं।
आज इस लेख में हम आपको कनाडा की जनसंख्या कितनी है, कनाडा कितने विदेशी रहते हैं, कनाडा में हिंदू आबादी कितनी है ? इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है, इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।
कनाडा की जनसंख्या कितनी है Canada Population
वर्तमान 2023 में कनाडा की कुल जनसंख्या 38,929,902 (3 करोड़ 89 लाख 9 हजार 902) है। जनसंख्या की दृष्टि से कनाडा को 39 वा स्थान प्राप्त है। इस देश में पोपुलर डेंसिटी 4 स्क्वायर किलोमीटर है।
कनाडा की जनसंख्या वृद्धि दर बहुत धीमी है। पिछले 23 वर्षों में अर्थात 2000 से 2023 तक कनाडा की जनसंख्या प्रति वर्ष लगभग 1% की वृद्धि दर से बढ़ी है। इन 23 सालो के दौरान कनाडा की जनसंख्या में लगभग 80 लाख का इजाफा हुआ है।
Canada Ki Jansankhya by Religion
कनाडा में कई धर्म और समूह के लोग रहते है। कनाडा में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो की जनसंख्या सबसे अधिक है। कनाडा में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म है और कैथोलिक धर्म इसका सबसे बड़ा संप्रदाय है।
2021 की जनगणना के अनुसार, कनाडा में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग 53.3%, इस्लाम 4.9%, हिंदू धर्म 2.3%, सिख धर्म 2.1%, बौद्ध धर्म 1.0%, यहूदी धर्म 0.9% और आध्यात्मिकता 0.2 है। इसके अलावा 34.6% का कोई धर्म नहीं है अर्थात नास्तिक है।
नीचे चार्ट में आप कनाडा की जनसंख्या धर्म के हिसाब से देख सकते है –
Religion | Population (%) |
---|---|
Christians | 53.30% |
No Religion | 34.60% |
Islam | 4.90% |
Hinduism | 2.30% |
Sikhism | 2.10% |
Buddhism | 1.00% |
Judaism | 0.90% |
Indigenous Spirituality | 0.20% |
FAQ: कनाडा की जनसंख्या कितनी है ?
कनाडा में हिंदू जनसंख्या कितनी है?
2021 के आंकड़ों के हिसाब से कनाडा में 828,195 हिंदू आबादी है कनाडा में हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह है, जो कनाडा की कुल आबादी का लगभग 2.3% है।
कनाडा में मुस्लिम जनसंख्या कितनी है?
इस्लाम धर्म कनाडा में में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला धर्म है, यह कनाडा की कुल जनसंख्या का 4.90% है।
कनाडा में सिखों की जनसंख्या कितनी है?
कनाडा में सिख धर्म की आबादी लगभग 800,000 यह कनाडा की कुल जनसंख्या का 2.1% है।
कनाडा का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
क्यूबेक क्षेत्रफल के हिसाब से कनाडा का सबसे बड़ा प्रांत या राज्य है।
कनाडा में नंबर वन धर्म कौन सा है?
कनाडा में सबसे बड़ा धर्म ईसाई धर्म है। कनाडा की कुल आबादी का 53.3% ईसाई धर्म को मानने वाले लोग है।
कनाडा में कितने राज्य है ?
कनाडा में कुल 10 राज्य है।
कनाडा की राजधानी क्या है ?
कनाडा देश की राजधानी ओटावा है।
कनाडा में कितने शहर हैं?
कनाडा में 7,986 से अधिक नगर पालिकाएं हैं।
कनाडा का सबसे छोटा प्रांत कौन सा है?
प्रिंस एडवर्ड आइलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से कनाडा का सबसे छोटा प्रांत है।
Also Read:
Leave a Reply