दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है:– नमस्कार दोस्तो, आज इस गाइड में हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है? अगर हम दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों की बात करें तो सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वह है बुर्ज खलीफा यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है।
लेकिन वर्तमान समय में बुर्ज खलीफा को टक्कर देने वाला ऐसी कई सारी ऊंची इमारतों का निर्माण हो चुका है जो दुनिया के सबसे ऊंची बिल्डिंग के लिस्ट में शामिल है। आपके जानकारी के लिए हम बता देना चाहते हैं कि आज से पहले दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का श्रेय अमेरिका देश को जाता था क्योंकि इस देश में कई सारी ऊंची ऊंची इमारतें मौजूद है।
व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित गगनचुम्बी इमारतें समृद्धि और आर्थिक प्रगति का मानक मानी जाती है। लेकिन वर्तमान समय में अमेरिका के अलावा और भी ऐसे कई सारे देश है जहां दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग मौजूद है। आज इस लेख में हम आपको चीन से लेकर अमेरिका और मिडल ईस्ट तक, कई आश्चर्यजनक इमारतों के बारे में बताएंगे जिन्हें दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का श्रेय जाता है।
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है
दुनिया में एक से बढ़कर एक ऊंची-ऊंची इमारत हैं, जिनकी ऊंचाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिरकार इतनी ऊंची बिल्डिंग को कैसे बनाया गया है। इस लेख में हमने दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों के साथ-साथ उनके जुड़ी कुछ रोचक बातें भी जानेंगे इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें –
बुर्ज ख़लीफ़ा (Burj Khalifa)
बुर्ज ख़लीफ़ा 2,717 फीट ऊंचाई वाली एक गगनचुंबी इमारत है। बुर्ज-खलीफा वर्तमान में दुनिया की सबसे ऊँची-इमारत है। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा का निर्माण कार्य वर्ष 2004 में शुरू किया गया था जो की वर्ष 2012 में पूरा हुआ। यह दुबई शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।
- इमारत का नाम:- बुर्ज खलीफा
- निर्माण वर्ष- 2010
- कुल ऊँचाई – 830 मीटर
- कुल-लागत- $1.5 बिलियन
इस टावर में 163 फ्लोर और कई लक्ज़री अपार्टमेंट, फाइन-डाइन रेस्तरां, हाई-एंड होटल और कॉर्पोरेट सूट बने हुए हैं। इसके नाम कई गिनीज़-वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह दुबई का लैंडमार्क भी माना जाता है। बुर्ज खलीफा में लगे लिफ्ट 65 किलोमीटर की रफ्तार से चलती हैं जिससे इमारत के 124वें मंजिल में पहुँचने के लिए महज 2 मिनिट का समय लगता है।
शंघाई टावर (शंघाई) SHANGHAI TOWER, CHINA
चीन में स्थित 2,073 फीट की ऊंचाई वाला शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। यह भवन का निर्माण कार्य 1997 में शुरू हुआ था जो अंततः 2015 में बनकर तैयार हुआ था। दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत – शंघाई टॉवर को इंटरनेशनल फर्म जेन्सलर द्वारा डिजाइन किया गया है।
- नाम: शंघाई टॉवर
- शहर और देश : शंघाई, चीन
- ऊंचाई: 2,073 फीट
- फ्लोर: 128 (जमीन के नीचे +5)
यह टावर पुडोंग के फानेंसियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है और इसमें 128 फ्लोर व 270 विंड टर्बाइन लगे हैं। शंघाई टॉवर वर्तमान में रहने, काम करने और सामाजिककरण के लिए एक जगह के रूप में उपयोग किया जाता है। इस ब्लीडिंग में 20.5 मीटर प्रति सेकंड की गति वाली दुनिया की दूसरे सबसे तेजी रफ्तार वाली लिफ्ट लगी हुई है।
अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर (Abraj Al-Bait Clock Tower)
120 मंजिला और 1,972 फीट की ऊंचाई के साथ, अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर चीन में शंघाई टॉवर के बाद दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। यह 1,500,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर, (मक्का), सऊदी अरब में सबसे बड़ा टावर है। अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर का निर्माण 2004 में शुरू हुआ और इसमें लगभग छह साल लगे।
- नाम: अबराज अल-बैत क्लॉक टॉवर
- शहर और देश : मक्का, सऊदी अरब
- ऊंचाई: 1,972 फीट
- फ्लोर: 120 (जमीन के नीचे +3)
- निर्माण वर्ष: 2012
यह दुनिया की सबसे चौड़ी घड़ी है, जिसमें 43 मीटर के डायल लगे हैं। इसमें दुनिया का सबसे बड़ा क्लॉक फेस लगा है, जिसमें 43 मीटर के डायल लगे है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत अबराज अल-बैत एक पुराने तुर्क किले के ऊपर बनी है।
यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है, और 15 बिलियन डॉलर के निर्माण को देखते हुए इसे दुनिया की सबसे महंगी इमारत माना जाता है।
पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Centre)
2017 में बनकर तैयार हुए पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर को शेनझेन की सबसे ऊंची इमारत है। इस इमारत का फ्लोर एरिया लगभग 378,600 वर्ग मीटर है। अगर भवन के 11 मंजिला पोडियम को भी गिना जाए तो इमारत का कुल क्षेत्रफल 495,520 वर्ग मीटर है। पिंग एन फाइनेंस सेंटर, शेन्ज़ेन में व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है जहाँ की कम्पनीज के लिए 100 से भी अधिक ऑफिस मौजूद है।
- नाम: पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर
- शहर और देश : शेनझेन, चीन
- ऊंचाई: 1,966 फीट
- फ्लोर: 115 (जमीन के नीचे +5)
- निर्माण वर्ष: 2017
इस भव्य इमारत को कोह्न पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स नामक न्यूयॉर्क स्थित आर्किटेक्चर फर्म द्वारा डिजाइन किया गया है। यह चीन में दूसरी सबसे ऊंची इमारत है तथा दुनिया की चौथी सबसे ऊंची इमारत (Tallest Buildings In The World) है जिसका अगला हिस्सा स्टेनलेस स्टील और कांच से बना है।
लोटे वर्ल्ड टॉवर (Lotte World Tower)
दुनिया के सबसे बड़े इनडोर थीम पार्क, आउटडोर पार्क, लक्जरी होटल, थिएटर, शॉपिंग मॉल और कोरियाई लोक संग्रहालय जैसी खूबियों वाली सियोल की लोटे वर्ल्ड टावर दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची इमारत है। लोटे वर्ल्ड टॉवर में 123 फ्लोर हैं और यह 1,819 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची इमारत है।
- नाम: लोट्टे वर्ल्ड टॉवर
- शहर और देश : सियोल, दक्षिण कोरिया
- ऊंचाई: 1,819 फीट
- फ्लोर: 123 (जमीन के नीचे +6)
- निर्माण वर्ष: 2017
लोट्टे वर्ल्ड टॉवर एक मिश्रित उपयोग वाली इमारत है, जिसमे 42-71 मंजिलों पर निवास और अन्य मंजिलों पर कार्यालय ऑफिस हैं। इस खूबसूरत गगनचुंबी इमारत को दुनिया की प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्म कोह्न पेडर्सन फॉक्स एसोसिएट्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इसका निर्माण 20वीं शताब्दी में हुआ था।
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center)
फ्रीडम टॉवर के नाम से प्रसिद्ध वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की मुख्य इमारत है। यह दुनिया की छठी सबसे ऊंची इमारत है जिसे डेविड चाइल्ड्स और उनकी फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल (SOM) द्वारा डिजाइन किया गया है।
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में कुल 71 लिफ्ट हैं, जो 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। व्यावसायिक गतिविधि की बात करें तो इसे न्यूयॉर्क का प्रतीक माना जाता है।
- इमारत का नाम:- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
- निर्माण वर्ष- 2001
- कुल ऊँचाई -541 मीटर
- कुल-लागत- $3.9 बिलियन
2001 में अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया।
ग्वांगझू चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर, (चीन), GUANGZHOU CTF FINANCE CENTER, CHINA
गुआंगज़ौ चाउ ताई फूक वित्तीय केंद्र गुआंगज़ौ शहर, चीन में स्थित है, और 2016 में पूरा हुआ था। इस इमारत में आवासीय कार्यालयों, होटलों, मनोरंजन केंद्रों और व्यापार के लिए अन्य व्यवसायों के लिए जगह है। गुआंगज़ौ, चीन में 1,739 मीटर लंबा गुआंगज़ौ वेस्ट टॉवर एक 111 मंजिला बिल्डिंग है।
2010 में बनी यह इमारत चीन की तीसरी सबसे ऊंची इमारत और दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची इमारत (Tallest Building in the World) है। यह इमारत पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में से एक है।
टॉवर का मुख्य आकर्षण 111वीं मंजिल का अवलोकन डेक है, जो बुर्ज खलीफा में दुनिया के सबसे ऊंचे अवलोकन डेक से थोड़ा कम है। इस इमारत में मुख्यत ग्लेज़ेड टेरा कोट्टा एवं काँच का उपयोग किया गया है।
तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर, (चीन), TIANJIN CTF FINANCE CENTER, CHINA
तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर चीन के तियानजिन शहर में स्थित है। इस बिल्डिंग में कई प्रथम-श्रेणी के व्यावसायिक कार्यालय, प्रतिष्ठान, लक्ज़री सर्विस्ड अपार्टमेंट, व्यसायिक केंद्र एवं 5 सितारा रोज़वुड होटल मौजूद है। यह दुनिया की 7वीं सबसे ऊंची इमारत है जिसकी ऊंचाई 1,739 फीट है जिसमे कुल 97 मंजिले है।
- नाम: टियांजिन CTF फाइनेंस सेंटर
- शहर और देश : टियांजिन, चीन
- ऊंचाई: 1,739 फीट
- फ्लोर: 97 (जमीन के नीचे +4)
- निर्माण वर्ष: 2019
भूकंप जैसी समस्याओं के खिलाफ समर्थन और मजबूती के लिए भवन का निर्माण रोटेटेबल ग्लास और ढहने वाले मेगा कॉलम के साथ किया गया है। इस इमारत का निर्माण गोल्ड मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है और यहां दिन के समय प्रकाश की अच्छी व्यवस्था है और आसपास काफी हरियाली भी है।
चीन ज़ू (China Zun)
1,731 मीटर लंबी इमारत बीजिंग के केंद्रीय व्यापार जिले में स्थित है, जिसमें 109 मंजिलें और आठ तहखाने हैं। इस सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में बनी इमारत में 60 मंजिलों में कार्यालय, 20 मंजिलों में 300 कमरे एवं 20 मंजिलों में लक्ज़री अपार्टमेंट के लिए सुविधा उपलब्ध है। इस इमारत का निर्माण दुनिया की प्रसिद्ध आर्किटेक्चर फर्मों द्वारा किया गया है।
- इमारत का नाम:- CITIC टॉवर
- निर्माण वर्ष- 2018
- कुल ऊँचाई – 528 मीटर
- कुल-लागत-$3.8 बिलियन
हालांकि इमारत का शिलान्यास 19 सितंबर, 2011 को हुआ था, लेकिन इसे पूरा होने में वर्षों लग गए और निर्माण कार्य आखिरकार 2018 में पूरा हुआ।
ताइपे 101, (ताइवान) TAIPEI 101, TAIWAN
1,667 फीट की विशाल ऊंचाई के साथ इस इमारत में ऑफिस, रिटेल शॉप आदि मौजूद है। यह ताइवान की सबसे ऊंची इमारत है और इसमें व्यावसायिक भवन, कार्यालय, दुकानें, स्टोर और व्यवसाय के लिए अन्य सुविधाएं हैं। इसके अलावा, इस इमारत में दुनिया की 2 सबसे तेज गति से चलने वाली लिफ्ट हैं, जो आपको हैरान कर सकती हैं। इसे ताइपे इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर के नाम से भी जाना जाता है।
इस इमारत का नाम इसकी 101 मंजिलो के कारण ताइपे 101 रखा गया है। यह दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची इमारत है। ताइपे 101 पहली ऐसी इमारत है जिसने 2003 में दुनिया की सबसे ऊंची संरचना का रिकॉर्ड बनाया है। ताइपे 101 में 91वीं मंजिल पर एक आउटडोर ऑब्जर्वेशन डेक है, जो जमीन से 392 मीटर ऊपर दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा आउटडोर डेक है।
FAQ: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है
विश्व की सबसे ऊँची इमारत कहाँ है ?
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है, जो दुबई में स्थित है।
विश्व की दूसरी सबसे ऊंची इमारत की ऊंचाई कितनी है?
शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत में से एक है।
ताइवान की ताइपे 101 इमारत कितनी लंबी है?
1,667 फीट ऊंची है।
चीन की सबसे ऊँची-इमारत कौन सी है ?
चीन की सबसे ऊँची-इमारत शंघाई टावर है जो की चीन के व्यावसायिक राजधानी शंघाई में स्थित है।
बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई कितनी है ?
बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई 830 मीटर है जिसमे कुल 163 मंजिले है।
Also Read:
Leave a Reply