चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है और उनके नाम क्या है :- चीन (China) दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। चीन बहुत बड़ा देश है क्षेत्रफल के हिसाब से बात करे तो चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।
चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश भी माना जाता है, जहां 2020 की जनगणना के अनुसार 1,411,778,724 लोग रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोगो के मन में सवाल है की चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है।
यदि आप भी जानना चाहते है पूरे चीन में कुल कितने राज्य है तो आज हम आपको इसी चीज के बारे में बताने वाले है। चीन भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है और यह देश भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। अकसर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद होता रहता है।
चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र होने का दावा किया है और इस क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच कई बार संघर्ष भी हो चुका है।
चीन ने हमेशा विस्तार की नीति अपनाई है। यानी वह अपने देश का क्षेत्रफल बढ़ाना चाहता है। और इसी वजह से आज चीन के सभी पड़ोसी देशों के साथ चीन का सीमा विवाद जारी है।
अगर आप यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आपको यह जरूर जानना चाहिए की चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है और उनके नाम क्या है?
चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है और उनके नाम क्या है?
चीन दुनिया का चौथा सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश है। चीन का क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है। इतने बड़े देश को 34 भागो में विभाजित किया गया हैं, जिसमें 23 प्रांत, चार नगर पालिकाएं, पांच स्वायत्त क्षेत्र और दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मौजूद है।
चीन के सभी प्रांतों के नाम और उनकी जनसंख्या
प्रांत – जनसंख्या
- अनहुइ प्रांत – 61,027,171
- बीजिंग नगर पालिका – 21,893,095
- चोंगकिंग नगर पालिका – 32,054,159
- फ़ुज़ियान प्रांत – 41,540,086
- गुआंगदोंग प्रांत – 126,012,510
- गांसु प्रांत – 25,019,831
- गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र – 50,126,804
- गुइझोउ प्रांत – 38,562,148
- हेनान प्रांत – 99,365,519
- हुबेई प्रांत – 57,752,557
- हेबेई प्रांत – 74,610,235
- हेनान प्रांत – 10,081,232
- हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र – 7,061,200
- हेइलोंगजियांग प्रांत – 31,850,088
- हूनान प्रांत – 66,444,864
- जिलिन प्रांत – 24,073,453
- जिआंगसू प्रांत – 84,748,016
- जिआंगशी प्रांत – 45,188,635
- लियाओनिंग प्रांत – 42,591,407
- मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र – 552,300
- आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र – 24,049,155
- निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र – 7,202,654
- किंघई प्रांत – 5,923,957
- सिचुआन प्रांत – 83,674,866
- शानदोंग प्रांत – 101,527,453
- शंघाई नगर पालिका – 24,870,895
- शान्शी प्रांत – 39,528,999
- शन्शी प्रांत – 34,915,616
- तिआंजिन नगर पालिका – 13,866,009
- ताइवान प्रांत – 23,162,123
- झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र – 25,852,345
- तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र – 3,648,100
- युन्नान प्रांत – 47,209,277
- झेजियांग प्रांत – 64,567,588
चीन के राज्य और प्रांत में क्या अंतर है?
चीन में कुल 34 प्रांत है जो एक देश को जोड़े हुए हैं। बहुत से लोगो को राज्य और प्रांत के बीच का अंतर नही पता है, तो आपकी जानकारी के लिए, हम आपको बता देंते है कि एक प्रांत एक देश या एक राज्य के भीतर एक प्रशासनिक विभाजन को कहा जाता है।
सरल शब्दों में, एक प्रांत को राज्य की तुलना में निर्णय लेने की स्वतंत्रता कम होती है। एक राज्य पूरी तरह से स्वतंत्र होता है अपने सारे फैसले स्वयं लेता है राज्य एकल भी होता है और संघात्मक भी हो सकता है।
वही दूसरी तरफ प्रांत हमेशा ही संघीय राज्य का हिस्सा होता है। जो राज्य के अधीन होता है और अपने सारे फैसले स्वयं नही ले सकता है।
FAQ: चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है
चीन का क्षेत्रफल कितना है?
चीन का कुल क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है।
चीन का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
चीन के सबसे बड़े राज्य का नाम Henan है। यह चीन का सबसे बड़ा राज्य है इस राज्य की कुल क्षेत्रफल 64,459 स्क्वायर मीटर है।
चीन में कुल कितने राज्य है ?
चीन में कुल 34 राज्य है।
चीन की जनसंख्या कितनी है?
2020 की जनगणना के अनुसार चीन की जनसंख्या 1,411,778,724 है।
चीन किस धर्म को मानता है ?
चीन में सभी धर्म के लोग रहते है लेकिन चीन में अधिकतर लोग बौध धर्म को मानते है।
चीन किस महाद्वीप में स्थित है ?
चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है।
चीन की राजधानी का नाम क्या है?
चीन की राजधानी का नाम बीजिंग है।
चीन की मुद्रा का क्या नाम है?
रॅन्मिन्बी
चीन की जीडीपी कितनी है?
वर्तमान में चीन की अनुमानित जीडीपी 21.8 ट्रिलियन डॉलर है।
चीन के राष्ट्रपति कौन है?
चीन के राष्ट्रपति का नाम शी जिनपिंग है जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता हैं।
निष्कर्ष:
तो अब आप चीन में कुल कितने राज्य हैं। चीन सालों से लगातार दुनिया के ज्यादातर देशों को अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करता आ रहा है। हम आशा करते हैं कि आपको “चीन में कुल कितने राज्य (प्रांत) है और उनके नाम क्या है?” पोस्ट पसंद आई होगी। आप इस पोस्ट को शेयर जरूर करे..
Also Read:
Leave a Reply